Breaking NewsDELHI

Live Updates: PM Modi ने किए रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन, जे पी नड्डा और रविशंकर प्रसाद ने भी किया आखिरी नमन

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कल 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. पासवान के नि’धन पर उनके सम्मान में आज राजकीय शोक की घोषणा की गई है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आज आधा झुका रहेगा. आज सुबह 10 बजे उनके आवास 12 जनपथ पर रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. यहां कई बड़े नेताओं समेत उनके प्रिय लोग श्रद्धांजलि दे सकेंगे.

2020रामविलास पासवान के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “रामविलास पासवान सबके प्यारे, लाडले और वंचितों की आवाज थे. वे एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें चाहकर भी नहीं भुलाया जा सकता है. उनका कोई दुश्मन नहीं था, भले ही मतभेद हों.”

10:05 AM IST | 09 OCT 2020प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने उनके दिल्ली के आवास 12 जनपथ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने रामविलास की पत्नी और बेटे को सांत्वना दी. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और गिरिराज सिंह के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे.

9:51 AM IST | 09 OCT 2020पीएम मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और गिरिराज सिंह भी रामविलास पासवान के घर 12 जनपथ पहुंचे. थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री मोदी भी उनके घर पहुंच कर श्रद्धाजंलि देंगे. रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 12 जनपथ पहुंच गया है. उनके शव को लेकर आई एम्बुलेंस के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे हैं.

9:45 AM IST | 09 OCT 2020रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 12 जनपथ पहुंच गया है. उनके शव को लेकर आई एम्बुलेंस के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 बजे उनके अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे.

8:40 AM IST | 09 OCT 2020आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, “जब चिराग पासवान को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उनका निधन हो गया. उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. हम उनके साथ खड़े हैं. मैंनें अपनी राजनीतिक पारी पासवानजी के साथ शुरू की थी, 2010 में जब आरजेडी-एलजेपी गठबंधन में थे तो कई बार उनके साथ हमने प्रचार किया था.”

8:31 AM IST | 09 OCT 2020केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि रामविलास पासवान जी का निधन एक बेहद ही दुखद समाचार है. वो जिंदगी भर दलित, पिछड़े सभी समूहों के लिए लड़ते थे. मंत्रीमंडल में वो बहुत सक्रिय रहते थे. प्रधानमंत्री मोदी जी पर उनका बहुत विश्वास था.

7:56 AM IST | 09 OCT 2020केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रामविलास पासवान के निधन पर कहा कि आज मैं याद करना चाहता हूं 1977 में जब आपातकाल के बाद लोकसभा का चुनाव हुआ था तब रामविलास पासवान जी 5 लाख से अधिक वोटों से जीते थे, उनको मेरी बहुत विनम्र श्रद्धांजलि है. देश ने अपना एक सच्चा सपूत खो दिया.

7:51 AM IST | 09 OCT 2020केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर बाबा रामदेव ने भी शोक जताया. उन्होंने कहा, “उनके निधन से काफी दुख में हूं, उनके साथ 2 दशक पुरान रिश्ता था, उनके बेटे चिराग पासवान से बात की. भगवान से उनके परिवार को हिम्मत देने की कामना की.”

7:40 AM IST | 09 OCT 2020रामविलास पासवान के निधन पर उनके सम्मान में आज राजकीय शोक की घोषणा की गई है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आज आधा झुका रहेगा. गुरुवार को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने देर रात घोषणा की कि रामविलास पासवान के निधन पर उनके सम्मान में शुक्रवार को दिल्ली, सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में तिरंगा आधा झुका रहेगा.

7:16 AM IST | 09 OCT 2020रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 10 बजे उनके आवास 12 जनपथ पर रखा जाएगा. यहां कई बड़े नेता श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इसके बाद उनके शव को दर्शनों के लिए दोपहर 2 बजे पटना ले जाया जाएगा. वहां पर उनका पार्थिव शरीर लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा. वहां पर भी उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. शनिवार सुबह उनका पटना में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.