BIHARBreaking NewsSTATE

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे बिहार चुनाव में करेंगे प्रचार, शिवसेना उम्मीदवारों के लिए मांगेंगे वोट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाएंगे। वे अपने पार्टी के उम्मीदवारों को लिए बिहार की जनता से वोट मांगेंगे। गुरुवार को शिवसेना ने बिहार में चुनाव प्रचार करने वाले अपने 22 नेताओं की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें उद्धव ठाकरे का नाम भी शामिल है।

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का नाम भी प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि शिवसेना बिहार में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना ने पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी से नाता तोड़ लिया था। शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना लिया और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए।

उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के अलावा बिहार में शिवसेना के सुभाष देसाई, संजय राउत, अनिल देसाई, विनायक राउत, अरविंद सावंत, प्रियंका चतुर्वेदी, राहुल शेवाले और कृपाल तुमाने चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 03 नवंबर और 07 नवंबर को मतदान होगा। 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.