BIHARBreaking NewsENTERTAINMENT/FILMMUZAFFARPURSTATE

सुशांत सिंह मौ’त मामले में मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेश हुए सलमान खान के वकील

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में परिवाद के पुनरीक्षण वाद की एडीजे-एक राकेश कुमार मालवीय के कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले के आरोपित अभिनेता सलमान खान की ओर से उनके अधिवक्ता साकेत तिवारी बुधवार को कोर्ट में उपस्थित हुए। उन्होंने इस मामले को अंतिम सुनवाई पर रखने की प्रार्थना की। परिवादी सुधीर कुमार ओझा ने अन्य आ’रोपितों को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने के बाद ही अंतिम सुनवाई करने व इसके लिए नोटिस भेजने की प्रार्थना की। अगली सुनवाई की तिथि 21 अक्टूबर मुकर्रर की गई है। 

ये है मामला

इस साल 17 जून को अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें उन्होंने सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, संजयलीला भंसाली, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार व दिनेश विजयान को आरोपित बनाया था। इन सभी पर सुशांत सिंह राजपूत को प्रताडि़त करने व खुदकुशी को लेकर उसकाने का आरोप लगाया गया था। परिवाद की सुनवाई के बाद सीजेएम मुकेश कुमार ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर का मामला बताते हुए आठ जुलाई को इसे खारिज कर दिया। सीजेएम कोर्ट के इस आदेश के विरुद्ध उन्होंने जिला जज के कोर्ट में पुनरीक्षण वाद दाखिल किया। जिला जज ने इस वाद को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए इसे एडीजे-एक के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.