गायघाट में लादी से 300 कार्टन विदेशी शराब बरामद, ट्रक भी ज़ब्त, धंधेबाज फरार
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। थाना क्षेत्र के लादी में एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब पुलिस ने छापेमारी कर बरामद की है।
थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को ये सफलता मिली है। कुल 300 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब हरियाणा एक्साइज की ऑफिसर च्वाईस, मैक डाॅवल ब्रांड की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में उत्पाद उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। ट्रक पर कचरे की आड़ में छिपाकर ले जा रहा था ।इस मामले गाड़ी नं से डीटीओ कार्यालय से संपर्क कर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। उसके विरुद्ध भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इधर देर रात पुलिस ने दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर दिल्ली लाईन होटल के समीप छापेमारी कर एक ट्विस्ट गाड़ी से 100 कार्टन विदेशी शराब जब्त कर लिया है। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं ।गिरफ्तार युवक की पहचान भटिंडा जिले के बइना थाने इलाके की नेउर गांव निवासी निशंकर सिंह के पुत्र बिक्की सिंह वही हरियाणा के सोनिपत निवासी जखौल निवासी वृजपाल के पुत्र अमित कुमार एवं मोगा जिले के बारासीख गांव के सुखंदन सिंह के पुत्र सतनाम के रूप में हुई है।

तीनो को न्यायिक हि’रासत में लेकर पुलिस ने जे’ल भेज दिया है। पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एवं आचार संहिता को लेकर सक्रिय हैं। शराब धंधेबाज पर विशेष नज़र रखी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





Leave a Reply