BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर सांसद का बड़ा बयान, बोले- NDA से LJP निकल भी जाए, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा

बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर रार फैली हुई है. ऐसे में मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है. निषाद ने कहा कि यदि एनडीए से लोजपा निकल भी जाए, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि यदि एनडीए में लोजपा शामिल रहना चाहती है तो स्वागत है.

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष व मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग के मामले में कहा कि अभी तक जो देरी है, वो चिराग पासवान की वजह से है. उन्होंने कहा कि वो एक जाति के बड़े नेता हैं,  ऐसे में कोई भी एक जाति को लेकर राजनीति में बड़ा पद नहीं पा सकता है. यदि उन्हें कुछ कम सीटें भी मिल रही हैं, तो बीजेपी पर भरोसा करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि बीजेपी और जदयू में कहीं कोई दिक्कत नहीं है. भाजपा 122 और जदयू 123 सीटों पर अपने अपने सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ेंगे.

अजय निषाद ने कहा मुकेश सहनी हवा हवाई नेता हैं 

वहीं महागठबंधन से अलग हुए सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के बारे में भाजपा सांसद ने कहा कि कहा कि मुकेश सहनी हवा हवाई नेता हैं. जमीन पर कहीं नहीं हैं. वो चाहते हैं कि हवाई जहाज से आकर पद ले लें.

चिराग पासवान की वजह से हो रही है देरी 

तो यह संभव नहीं है. राजनीति में पद के लिए जमीन पर काम करना होगा. वहीं एनडीए पर चिराग पासवान के द्वारा दबाव बनाए जाने को लेकर स्पष्ट कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में उनको 6 सीट मिलीं, एक राज्यसभा भी मिली, ऐसे में इस तरह से करना दुर्भाग्यपूर्ण है. चिराग पासवान का यह रवैया उचित नहीं है.

Input: Aajtak

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.