SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले में कोरोना काल में दुर्गा पूजा के आयोजन को रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने ह’मला कर दिया. इस दौरान पुलिस और ग्रामीण आपस में भि’ड़ गए और कई घंटों तक फा’यरिंग होती रही.
बताया जा रहा है कि मीठा ओपी क्षेत्र के मेघपुर में सरकारी पाबंदी के बावजूद दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था और दुर्गा मां की प्रतिमा का निर्माण भी कराया जा रहा था, प्रशासन को इसकी भनक लगी तो थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ दुर्गा पूजा के आयोजन को रोकने पहुंचे. इस पर मेघपुर के ग्रामीण भड़’क गए और पुलिस पर रो’ड़ेबाजी करने लगे. इस दौरान पुलिस ने भी कई रा’उंड फाय’रिंग की.

घट’नास्थल से चार खोखे ब’रामद किए गए हैं. घ’टना के बाद से तना’व का माहौल बना हुआ है. इस घट’ना में सुरसंड के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर, सीओ सहित कई ग्रामीण तथा पुलिसकर्मी गं’भीर रूप से घा’यल हैं. ग्रामीणों का आ’रोप है कि पुलिस दुर्गा मां की विभिन्न मूर्तियों को उठाकर ज’बरन विसर्जन कराने आयी थी. ग्रामीणों का आरोप है कि सभी पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर दुर्गा की प्रतिमा के साथ बने गणपति, सरस्वती, कार्तिक जी, लक्ष्मी जी का छोटे-छोटे मूर्तियां को उठवा कर पूजा स्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी सरेह में फेकवा दिया.
इसको लेकर ग्रामीणों का गु’स्सा तीव्र होने लगा. देखते ही देखते रो’ड़ेबाजी जैसी नौबत आ गई. दूसरी ओर पुलिस ने भी फा’यरिंग करना शुरू कर दिया. फायरिंग से एक व्यक्ति ज’ख्मी हो गया. वहीं दूसरी ओर रो’ड़ेबाजी व अन्य ला’ठी-डं’डों’ से मा’रपी’ट’ के दौरान कई लोग घायल भी हो गए. सभी को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस की ओर से घा’यलों में सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, अंचलाधिकारी संजय कुमार, अवर निरीक्षक ललन सिंह, सहित अन्य पुलिसकर्मी व चौकीदार भी घा’यल है.

वहीं आक्रोशित ग्रामीणों व दुर्गा पूजा से जुड़े पूजा समिति के दर्जनों सदस्यों ने सुरसंड मेघपुर पथ को घंटो जाम कर बांस बल्ला व टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय के लिए गुहार लगाई. वहीं ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की. भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्र ने उच्च स्तरीय जांच व कार्रवाई करने की मांग की।



Leave a Reply