BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार एनडीए में टू’ट ! चिराग ने नकारा नीतीश का नेतृत्व, अकेले चुनाव ल’ड़ेगी लोजपा

बिहार के सियासत में एक बार फिर से बड़ी भूचाल आई है. इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है, जहां लोजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक लोजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का मन बना लिया है.

पिछले कई दिनों से लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर सबकी निगाहें टिकी थीं. लेकिन आज लोजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में उन्होंने नीतीश कुमार नेतृत्व को नकार दिया है. चिराग पासवान ने अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का बड़ा फैसला किया है.

Bihar Election : टूट गया NDA!, बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे Chirag Paswan | Bihar News | LiveCities

लोक जनशक्ति पार्टी केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी सदस्यों की मौजूदगी में यह बड़ा निर्णय लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना और ऑपरेशन के कारण पशुपती पारस और कैसर वीसी के माध्यम से इस अहम बैठक में जुड़े. इस मीटिंग में लोजपा नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.