BIHARBreaking NewsSTATE

7 सीटों पर ऊतरेंगे ये उम्मीदवार , पार्टी बैठक में जीतन राम मांझी ने की घोषणा

जदयू खाते सए मिली सीटों पर हम पार्टी ने अपनी चहल – पहल शुरू कर दी है। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगाने शुरू कर दिए है।

पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की हुई बैठक में इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अधिकृत कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी जिन 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं। उनमें इमामगंज, मखदुमपुर, टेकारी, बाराचट्टी, कस्बा, सिकंदरा और  कुटुंबा विधानसभा की सीटें शामिल हैं।

गया के ईमामगंज से जीतन राम मांझी चुनाव लडेंगें, इस बात पर मुहर लग गई है। जबकि मखदुमपुर से उनके दामाद देवेंद्र मांझी किस्मत आजमाएंगे। टिकारी विधानसभा सीट से डॉक्टर अनिल कुमार सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। अनिल कुमार पूर्व मंत्री रहे हैं जबकि पार्टी अन्य सीटों पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.