BIHARBreaking NewsSTATE

बीजेपी में शामिल होंगी बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह, करेंगी सदस्यता ग्रहण

दिवंगत हो चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह आज राजनीति में कदम रखने जा रही हैं. खबर आ रही है कि श्रेयसी आज बीजेपी में शामिल होने वाली हैं. किसी भी समय वह बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं. बीजेपी से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक महासचिव अरूण सिंह और बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में वो आज बीजेपी में शामिल होंगी. माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

इसके पहले यह कयास लगाये जा रहे थे कि श्रेयसी आरजेडी में शामिल हो सकती हैं. लेकिन इन सभी कयासों को झुठलाते हुए श्रेयसी आज बीजेपी में शामिल हो जाएंगी. आपको बता दें कि श्रेयसी एक भारतीय खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. इन्होंने साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था. वहीं, साल 2018 में उन्होंने कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिलकिया था.  श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था.

Bihar Chunav : Mahagathbandhan में चल रहे तनाव को ख़त्म किसने किया, Lalu Yadav ने तो नहीं ?

श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्‍नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं. हालांकि, इस बार पुतुल कुमारी लोकसभा चुनाव हार गई थीं. लोकसभा चुनाव से पहले पुतुल सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निकाल दिया था. दरअसल, पुतुल सिंह ने जेडीयू कैंडिडेट गिरिधारी यादव के खिलाफ बांका लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नोमिनेशन कराया था. जिसके बाद बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.