Breaking NewsUTTAR PRADESH

राहुल गांधी को हाथरस जाने पर सुशील मोदी का पलटवार, उन्हें पहले राजघाट जाकर प्रायश्चित उपवास करना चाहिए

राहुल गांधी के यूपी के हाथरस जाने पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर हम’ला बोला है. उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने कभी बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया, उनकी पुत्री मीरा कुमार को राजनीतिक अज्ञातवास में भेज दिया और बाद में बिहार प्रदेश के अध्यक्ष पद से दलित समाज के अशोक चौधरी को अपमानित कर हटा दिया.

कांग्रेस और राजद हाथरस पर छाती पीटने से पहले सीने पर हाथ रख कर बताएं कि गैंगरेप और दलित मामले में उनका दामन कितना दागदार है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हाथरस जाने के बजाय बापू की समाधि राजघाट पर जाकर प्रायश्चित उपवास करना चाहिए.

आगे उन्होंने लिखा कि हाथरस की घटना के बाद मीडिया में ऐसे टेप चल रहे हैं, जिनमें कोई कांग्रेस समर्थक पीड़त परिवार को यूपी सरकार की अनुग्रह राशि ठुकराने और प्रियंका गांधी के आने पर उनके सामने योगी सरकार पर कांग्रेस की पसंद के मनगढंत आरोप लगाने के बदले 50 लाख रुपये की पेशकश कर रहा है. यदि यह आडियो टेप सही है, तो यह दलित की लाश पर राजनीति करने का सबसे शर्मनाक उदाहरण है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि राहत, जांच और अफसरों के निलम्बन की त्वरित का’र्रवाई के बावजूद जनाधार खो चुके राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तनाव भड़का कर राजनीति की रोटी सेंकना चाहते हैं. कांग्रेस ने राजस्थान में गैंगरेप की घटना पर चुप्पी क्यों साध ली?

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.