बिहार में भी यूपी के हाथरस जैसी शर्म’नाक घट’ना सामने आई है। गया जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की को रास्ते से अगवा कर चार आरो’पियों ने उसके साथ दु’ष्कर्म किया। द’रिंदों ने रात भर उसके साथ हैवा’नियत की। लड़की दूसरे दिन सुबह परिजन को बेसुध हालत में मिली।
घट’ना 29 सितम्बर की है। दूसरे दिन यानी 30 सितम्बर को लड़की ने फांसी लगाकर खुदकु’शी की कोशिश की। पटना के अस्पताल में 1 अक्टूबर की रात लड़की ने दम तो’ड़ दिया। इसके बाद यह मा’मला सामने आया। परिजन अब तक लोकलाज की खातिर मामले को दबाए रखे थे।
लड़की ने खुद बताई आपबीती, फिर लगा ली फां’सी
29 सितम्बर की शाम लड़की अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी खत्म होने के बाद वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते से उसे आ’रोपी उठा ले गए और उसके साथ गैं’गरे’प किया। लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजन उसे रात भर खोजते रहे। दूसरे दिन सुबह लड़की एक घर में मिली। परिजन ने उसे घर लाकर पूछा तो लड़की ने सारी आपबीती बताई। लेकिन, तब परिजन सहम गए और लोकलाज के डर से चुप्पी साध गए।
है’वानियत से टू’ट चुकी थी लड़की
इधर, लड़की अपने साथ हुई है’वानियत से बु’री तरह टू’ट चुकी थी। उसने अपने घर के ही एक कमरे में दरवाजा बंदकर दुपट्टे से फां’सी लगाने की कोशिश की। परिजन को शंका हुई तो दरवाजा तो’ड़कर कमरे में गए। अंदर लड़की फंदे से लटक रही थी। परिजन ने उसे तुरंत उतारा और गया के एक निजी क्लीनिक ले गए। बाद में गंभीर हालत देख उसे पटना रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार 1 अक्टूबर को उसकी मौ’त हो गई।

गांव के ही रहने वाले हैं चारों आरोपी
लड़की की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर वापस गया आए और सीधे कोंच थाना पहुंचे। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी लड़की के गांव के ही रहने वाले हैं। कोंच थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पीड़िता के गांव पहुंचे एसएसपी
गया एसएसपी राजीव मिश्रा घटना की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार की शाम मृत बच्ची के गांव पहुंचे। उन्होंने परिजन से घटना की जानकारी ली और साथ ही भरोसा दिलाया कि दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शे नहीं जाएंगे।



Leave a Reply