Breaking NewsUTTAR PRADESH

हाथरस मामला : योगी सरकार की बड़ी का’र्रवाई, एसपी-CO समेत कई पुलिसकर्मी स’स्पेंड, ‘धमकीबाज’ DM पर लटकी तलवार

हाथरस मामले में योगी सरकार ऐक्शन मोड में आ गई है। शुक्रवार देर शाम सरकार ने हाथरस मामले में लापरवाही बरतने के चलते जिले के एसपी विक्रांत वीर, सीओ और इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनके अलावा चंदपा कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार पर का’र्रवाई की तलवार लटकी है।

बता दें कि इस मामले में शुरुआत से लेकर अभी तक प्रशासनिक ला’परवाही सामने आई है। वि’वाद थमता न देख मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीधा हस्तक्षेप किया और डीएम-एसपी के खिलाफ विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। पूरे मामले में डीएम और एसपी की भूमिका को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज थे। माना जा रहा था कि किसी भी वक्त हाथरस के डीएम और एसपी को स’स्पेंड किया जा सकता है। हालांकि अभी डीएम पर का’र्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

शुरुआत से ही संदिग्ध रही है हाथरस के डीएम की भूमिका
हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की भूमिका शुरुआत से ही संदिग्ध रही है। मृ’त लड़की के परिवार ने डीएम लक्षकार पर बेहद गं’भीर आ’रोप लगाए। डीएम प्रवीण कुमार पर पी’ड़िता की भाभी ने आरोप लगाया था कि डीएम ने उनके ससुर (पीड़ि’ता के पिता) से कहा है कि अगर तुम्हारी बेटी अभी कोरोना से मर जाती तो क्या तुमको मुआवजा मिल पाता?


सोशल मीडिया पर वायरल पी’ड़िता के पिता को धम’की देने वाला वीडियो
इसके अलावा सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी और पीड़िता के पिता के बीच हुई बातचीत की एक फुटेज से भी प्रशासन पर गं’भीर आ’रोप लगने लगे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में डीएम पी’ड़िता के पिता से कह रहे हैं कि आप अपनी विश्वसनीयता खत्म मत करो। ये मीडिया वाले मैं आपको बता दूं, आधे आज चले गए और आधे कल चले जाएंगे। हम आपके साथ खड़े हैं, आपकी इच्छा है कि आपको बार बार बयान बदलना है कि नहीं बदलना है। अभी हम भी बदल जाएं तो?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.