राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर पीएनबी ने ग्राम सम्पर्क अभियान का आयोजन किया ।
इस वर्ष सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के शुभ अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में विभिन्न शाखाओं के अधीन ग्राम सम्पर्क अभियान का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ शाखा कार्यालय बिददुपुर मे पटना अंचल प्रबंधक श्री संजय काण्डपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख श्री अभिजीत सिन्हा, मुख्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार व अरूण कुमार झा उपस्थित थे । इसके साथ ही इस शुभ अवसर पर कृषि निवेश क्रेडिट को बढ़ावा देने हेतु शाखा कार्यालय हाजीपुर में भी एक शिविर का आयोजन किया गया |

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राम सम्पर्क अभियान के माध्यम से बैंक तथा भारत सरकार की कृषि सम्बन्धित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं को आम जनता तक सहजता से पहुंचाया जा सके और इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब नैशनल बैंक की बिद्दुपुर शाखा में ग्राम सम्पर्क अभियान शिविर लगाया गया जिसमें स्थानीय ग्राहकगण उपस्थित रहे और कुल 13 ग्राहकों को उनकी पात्रता के अनुसार ऋण स्वीकृत किया गया। इस अभियान के दौरान आम लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, न्युनत्तम खर्च पर स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा की सम्पूर्ण जानकारी दी गाई। इसके अलावा शिविर में ग्राहकों के खाते में आधार जोड़ने, मोबाईल नम्बर जोड़ने, भीम यूपीआई सक्रिय करने का कार्य किया गया । इस शिविर के माध्यम से आम लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई जिससे उपस्थित ग्राहकों में उत्साह का वातावरण बाना तथा लोग बैंकिंग व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक भी हुए। श्री तरूण चंद, उपस्थित रहे। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक श्री दीप राज एवं मण्डल कार्यालय से श्री अरविंद कुमार व श्री तरूण चंद उपस्थित रहे |




Leave a Reply