जिले के बरूराज थाना के माधोपुर मधु गांव निवासी सुभाष तिवारी के दालान में छापेमारी कर पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भं’डाफो’ड़ किया ।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी में 80 लीटर स्पीट, रैपर , ढक्कन , खाली व भड़ी बोतल ब’रामद की गई । मौके से किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी । थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सुभाष तिवारी सहित कई लोगों को चिन्हित किया गया है । प्रा’थमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है ।

शिवहर में बड़ी मात्रा में शराब जब्त, दो गिरफ्तार
शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना पुलिस ने लक्ष्मीनिया गांव में छापेमा’री कर बड़ी मात्रा में शरा’ब जब्त किया है। साथ ही दो धंधेबाजों को भी गि’रफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है। बताया गया है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धंधेबाजों द्वारा देसी श’राब का भंडारण किया जा रहा था। इसकी मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह का’र्रवाई की हैं।




Leave a Reply