BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार चुनाव पर असर डालेगा हाथरस गैं’गरे’प!, कांग्रेस और जाप ने मोदी और योगी सरकार को घेरा

यूपी के हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर बिहार में भी लोगों के मन में भारी गुस्सा है। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दलों ने भी भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र की मोदी सरकार और उत्तरप्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर रखा है। कांग्रेस ने जहां पीएम मोदी से चुप्पी तो’ड़ने का आग्रह किया है वहीं जन अधिकार पार्टी(JAP) ने महिला सुरक्षा पर यूपी की योगी सरकार इस्तीफा देने या उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की।

अंतिम संस्कार का अधिकार परिवार से छीनना अपराध : कांग्रेस

यूपी में हाथरस गैगरेप की शिकार युवती की मौत के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन  मोहन झा ने ट्वीट कर इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चुप्पी तोड़ने का आग्रह किया है। कहा है कि देश की बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार उसके परिवार से छीन लेने से बड़ा अपराध और कुछ हो नहीं सकता है। 

उधर, पटना महानगर कांग्रेस ने घटना के विरोध सांकेतिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पटना महानगर अध्यक्ष शशि रंजन, प्रदेश प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज, प्रखंड अध्यक्ष पीरबहोर, राजीव मेहता, प्रखंड अध्यक्ष अलमगंज खाजेकला मो शमीम अख़्तर, जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा, जिला महासचिव सुदैय शर्मा एवं मधुसूदन शर्मा मौजूद थे।

हाथरस कांड पर जाप ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांगा इस्तीफा
जन अधिकार पार्टी (लो) अध्यक्ष पप्पू यादव ने हाथरस रेप-मर्डर की निंदा करते हुए कहा कि या तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें या उन्हें बर्खास्त किया जाए। जाप की पहली प्राथमिकता महिला सुरक्षा है। उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें अपना-अपना प्रतिज्ञा पत्र लाने की चुनौती दी।

पटना के एक होटल में आयोजित मिलन समारोह में पप्पू यादव ने एनडीए और महागठबंधन पर भी निशाना साधा। कहा कि मैं बिहार से डर और भय की राजनीति को खत्म करूंगा। दावा किया कि अगर बीजेपी से कोई लड़ सकता है तो वह पीडीए ही है। इससे पहले अंसारी महापंचायत के संयोजक वसीम नैयर अंसारी और खुर्शीद आलम अंसारी संगठन के सदस्यों के साथ जन अधिकार पार्टी (लो) में शामिल हो गए। पप्पू यादव ने कहा कि अब बिहार और बिहारी का राज चलेगा। कांग्रेस और उपेंद्र कुशवाहा को फिर पीडीए में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर एजाज अहमद, राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राजेश रंजन पप्पू, अवधेश लालू, टिक्का खान उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.