BIHARBreaking NewsSTATE

JDU के आगे नहीं टिक पाएगी प्लूरल्स पार्टी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशौक चौधरी ने युवाओं का राजनीति में किया स्वागत

बिहार विधानसभा चुनाव में प्लूरल्स पार्टी सत्ता परिवर्तन के लिए दिन रात मेहनत कर रही है. पुष्पम प्रिया चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं. युवा जोश से लवरेज प्लूरल्स पार्टी बिहार के कोने- कोने में जाकर बिहार में सत्ता परिवर्तन की बाते कर रही है.

बिहार में प्लूरल्स पार्टी के प्रयास पर जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए. पढ़े लिखे लोग नौजवान लोग राजनीति में आए तो यह एक अच्छी बात है.

वहीं पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या आप प्लूरल्स को अपना प्रतिद्वंदी मानते हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस चुनाव में वो हमारे सामने टिक पाएंगे. मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे अशोक चौधरी ने बिहार में एक बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया.

वहीं उन्होंने कांग्रेस-आरजेडी के बीच सीटों पर जारी गतिरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस एक बेईमान पार्टी के साथ गठबंधन में है. जिनका इतिहास भय, भूख और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है. आज भी प्रदेश के लोग उस 15 वर्षो को नहीं भूले है.

नीतीश सरकार में दलितों के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए जाने की बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दलित, पिछड़ा, अकलियत को आवाज देने का काम किया है. उन्हें विकास के मुख्य धारा में लाने का काम किया. सरकार की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.