BIHARBreaking NewsSTATE

जिसने सिर्फ नौकरी छीनी हो, वह क्या रोजगार देगा – शाहनवाज हुसैन / राजद- त’मंचे से रोजगार की बात बिहार का अपमान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि जिसने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में सिर्फ नौकरियां छीनी हो, वह अगर 10 लाख नौकरी देने का वायदा करता है तो इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है। अपनी संभावित हार से परे’शान राजद सिर्फ झूठे और खोखले वादे कर रही है।

तेजस्वी का बस चले तो राजद के पोस्टर से लालू जी की तस्वीर ही नहीं बल्कि लालटेन भी हटा देंगे। एनडीए एकजुट है और चुनाव में महागठबंधन को बुरी तरह पराजित करेगी। इस बार हम 220 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए शाहनवाज ने कहा कि हमें अवसर मिला तो हमने काम किया है और आगे भी हम ही काम करके दिखाएंगे। बिहार की जनता को नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है। कोरोना काल में केंद्र और राज्य सरकार ने जिस तरह से लोगों की चिंता की, लोगों के खाते में पैसे भेजे, इस कदम से गरीबों का भरोसा बढ़ा है। उनको लगता है कि हमारी चिंता करने वाला कोई है।

तमं’चे से रोजगार की बात बिहार का अपमान

भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि तेजस्वी यादव 10 लाख तमंचे बांटकर लाेगाें काे राेजगार देंगे? इस पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बिहारी युवाओं को गुं’डा अप’राधी बता रहे हैं। तंज कसा- महाराष्ट्र में जो सरकार बनाने में फेल रहे हैं वो बिहार में भाजपा को क्या पास करा पाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.