BIHARBreaking NewsSTATE

Bihar Assembly Election: भागलपुर में PP अध्यक्ष और CM कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी पर केस

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के घोषणा होने के साथ ही पूरे बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। भागलपुर में इसके कथित उ’ल्लंघन पर प्लुरल्स पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी पर केस द’र्ज कराया गया है।

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना में अंचलाधिकारी राजेश कुमार की लिखित शि’कायत पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन ने लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि केबीलाल रोड नाथनगर स्थित लोहे के बिजली पोल पर प्लुरल्स पार्टी की होर्डिंग लगी थी। आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी राजनीतिक दल के बैनर पोस्टर को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला है। इसलिए पीपी अध्यक्ष पर केस दर्ज कराया गया है।

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पटना एयरपोर्ट थाने में दर्ज
इससे पहले आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला शनिवार को पटना एयरपोर्ट थाने में दर्ज हुआ। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत 7 नामजद तथा 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर बिना अनुमति के एयरपोर्ट के बाहरी परिसर में 100 लोगों की भीड़ जुटाने, जुलूस निकालने, नारेबाजी करने, धारा 144 तथा कोविड-19 को लेकर जारी निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप है।

मदन मोहन झा के अलावा कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय, बिहार प्रभारी अजय कपूर, सचिव देवेंद्र यादव, मो. निजामुद्दीन, अखिलेश सिंह तथा दीपक नेगी को नामजद किया गया है।  विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी पटना मोहम्मद सफीउल्लाह खान द्वारा एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपितों पर आईपीसी की धारा 188, 269 ,270 तथा महामारी एक्ट 2897 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.