BIHARBreaking NewsPATNASTATE

बिहार BJP दफ्तर में जमकर हंगामा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम की गाड़ी को रोका

राजधानी पटना के बीजेपी दफ्तर में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ”ज’मकर हं’गामा किया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी दफ्तर के बाहर सुशील मोदी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने रोक दिया।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मंत्री विजय सिन्हा की उम्मीदवारी को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान मा’रपी’ट भी हुई है। बता दें कि मंत्री विजय सिन्हा के विरोध में रविवार को बीजेपी कार्यालय के बाहर जम’कर प्रद’र्शन किया गया। लखीसराय से आए कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के बाहर हंगामा किया और उम्मीदवार बदलने की मांग की।

लखीसराय से आए कार्यकर्ताओं ने इस बार वहां से कुमारी बबीता को चुनावी मैदान में उतारने की बाद की। कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय सिन्हा पर आरोप लगाया कि वो बीजेपी कार्यकर्ताओं का अपमान करते हैं। इसके साथ ही वो अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। यही नहीं कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि विजय सिन्हा इलाके में नहीं रहते और लोगों से मिलते जुलते भी नहीं हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.