Bihar Assembly Elections Dates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने बिहार में तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना काल में यह पहला चुनाव है. बिहार में पहले फेज में 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. दूसरे फेज में 17 जिलों के 94 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और अंतिम चरण यानी तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.
243 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव
बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है. 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं. बिहार में 7 करोड़ 79 लाख मतदाता हैं. इसमें महिला वोटर की संख्या 3 करोड़ 39 लाख है. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होंगे.
बिहार चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
इन जिलों में पहले और दूसरे फेज के चुनाव
भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज कटिहार और उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में दूसरे और तीसरे फेज में चुनाव होंगे.
इन जिलों में होंगे तीसरे चरण का चुनाव
बोधगया सहित 7 जिले जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में तीसरे फेज में चुनाव होंगे. पटना सहित बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज और सीवान में भी तीसरे फेज में चुनाव होंगे.

कैसे कराए जाएंगे चुनाव
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है. कोरोनाकाल में करवाए जा रहे इस इलेक्शन में उम्मीदवार को डोर टू डोर कैंपेन में सिर्फ 5 लोगों के जाने की इजाजत होगी. नामांकन के दौरान उम्मीदवार को अपने साथ दो लोग और दो गाड़ियों को ले जाने की इजाज़त होगी. चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के मुताबिक कोरोना में मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट और ग्लव्स के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होंगे. राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, मतदाताओं और चुनाव से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके अलावा भी कई बातों का ख्याल रखना होगा. 10 नवंबर को मतगणना के दिन एक हॉल में 7 से अधिक मतगणना टेबल नहीं होंगे. एक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 3 से 4 हॉल में होंगे.





Leave a Reply