BIHARBreaking NewsSTATE

वीआरएस लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने किया दावा, 14 जगहों से है ऑफर, जहां से ल’डूं वहीं से जीतूंगा

वीआरएस लेने के बाद बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने चुनाव जीतने को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि मुझे 14 सीट से लड़ने का ऑफर मिला है. जहां से बजी लडूंगा वहीं से जीतूंगा. यह बातें पांडेय ने एक इंटरव्यू के दौरान कही थी.

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लेने के बाद से ही राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज थी लेकिन इस पर खुद उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले. उन्होंने इतना कहा कि क्या राजनीति में आना अवैध है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वीआरएस को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ने की जरूत नहीं है.

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वह फिलहाल राजनीति में आने के बारे में नहीं सोचे. राजनीति में आने के लिए आत्ममंथन करेंगे. जिसके बाद वह चुनाव लड़ने के बारे में सोचेंगे. उसके बाद वह एलान करेंगे. गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि किसी अधिकारी को वीआरएस देकर चुनाव लड़ना कोई गुनाह है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.