Breaking NewsNational

राजस्थान, बिहार और हरियाणा में 12वीं पास के लिए भर्ती रैली आयोजित करेगी भारतीय वायुसेना, 27 सितंबर से करें रजिस्ट्रेशन

IAF Recruitment 2020: भारतीय वायुसेना राजस्थान, बिहार और हरियाणा में बड़ी भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। ये भर्तियां एयरमैन ग्रुप एक्स टेक्निकल ट्रेड (एजुकेशन इंस्ट्रक्टर को छोड़कर) के पदों के लिए की जाएंगी। भर्ती रैली के लिए पहले airmenselection.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जो 27 सितंबर 2020 से शुरू होंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक भारतीय वायुसेना 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच भर्ती रैली आयोजित करेगी।

आयु सीमा
उम्मीदवार का जन्म 17 जनवरी 2000 से 30 दिसंबर 2003 के बीच हुआ हो।

योग्यता
मैथ्स, फिजिक्स व इंग्लिश के साथ 12वीं पास। 12वीं में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।
या

चयन

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कोविड-19 प्रतिबंधों के चलते शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षार्थी के 12वीं या डिप्लोमा कोर्स के मार्क्स के आधार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और एडेप्टेबिलिटी टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.