BREAKING . गायघाट में ऑटो चालकों की मनमानी, स्टॉपेज न स्टैंड, चलते-चलते कहीं भी लगा देते हैं ब्रेक
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। एनएच के चौराहे पर पुलिस की नहीं बल्कि ऑटो चालकों की मनमानी चलती है। चौराहे के चारों तरफ ऑटो को बीच सड़क पर खड़ी कर चालक सवारियों का इंतजार करते रहते हैं तो अधिकाधिक सवारियों को अपने ऑटो पर बिठाने को लेकर चालकों में रस्साकशी चलती रहती है। यहां न तो स्टॉपेज है और न ही स्टैंड। इस कारण चलते-चलते ही कहीं भी ऑटो चालक ब्रेक लगा देते हैं। चौराहे को अवैध ऑटो स्टैंड बनाने की खबर पुलिस से लेकर अफसर को भी है, लेकिन इन पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस बाइकों की चेकिंग में व्यस्त रहती है।
दोपहर से लेकर शाम तक जाम रहा चौराहा
रामनगर, भूसरा से कटरा जाने वाली सड़क गायघाट का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। लेकिन, आलम यह है कि हर दिन चौराहे पर जाम की समस्या बनी रहती है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ऑटो और ई-रिक्शा की कतार लगना है। ये चौराहे पर ही सवारी उतारते हैं और यहां बिठाते भी हैं। हर समय 50 से अधिक ऑटो चौराहे पर जहां-तहां खड़े रहते हैं। इसकी वजह से सवारी भी बीच सड़क पर उतरती हैं और ऑटो में बैठती हैं। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन जाम में फंस जाते हैं। रविवार को छोड़कर ऐसा कोई दिन नहीं, जब ऑटो चालकों की मनमर्जी से चौराहे पर जाम न रहता हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गस्ती के साथ ऑटो चालक पर भी तत्काल कारवाई करें।

हो चुकीं हैं कई दुर्घटनाएं, बाज नहीं आते चालक
राहगीर कुंवर नागेन्द्र बताते हैं कि चौराहे पर ऑटो चालकों की मनमानी से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अवैध स्टैंड तो बना ही है, सवारी बिठाने के चक्कर में ऑटो चालक कहीं भी ब्रेक लगा देते हैं तो कई बार दूसरे वाहनों में टक्कर भी मार देते हैं। शाम के समय में तो चालक बीच सड़क पर ऑटो खड़ी कर देते हैं। राहगीर संतोष सिंह, चौधरी कहते हैं कि ऑटो चालकों से कुछ कहिए तो गोलंबदी कर बहस करने लगते हैं। कई बार यहां चालकों और राहगीरों में हाथापाई तक होती रहती है। ऑटो चालकों की वजह से बोरिंग रोड चौराहे पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। ठोस पहल के साथ कारवाई होंगी।




Leave a Reply