मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में सोमवार शाम को नीट के पेपर देकर लौटी सकरा की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा की कोरोना से मौ’त हो गयी है. वह रविवार को पटना से परीक्षा देकर अपने घर सकरा आई थी.
अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौ’त हो गई. जांच में पता चला कि उसके परिवार के दो सदस्य को भी कोरोना हो गया है. इनका इलाज पताही कोविड अस्पताल में चल रहा है. अभी इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
छात्रा को पहले पताही कोविड अस्पताल में एडमिट करवाया गया था. लेकिन उसकी स्थिति ज्यादा खराब होने पर डाॅक्टर ने एनकेएमसीएच रेफर कर दिया पर यहां कुछ घंटे बाद उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. जानकारी के अनुसार नीट के पेपर देकर घर लौटने के बाद ही उसके पेट में द’र्द के साथ ही उसको बुखार भी हो गया था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां कि उसकी कोरोना जांच कराई गयी जिसमें कि उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव निकली.

एसकेएमसीएच अस्पताल प्रशासन ने शव परिवार को सौंप दिया है. 20 वर्षीय छात्र की कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद परिवार वालों के भी सैंपल लिए गए थे. जिसमें कि उसकी छोटी बहन और एक बहन की बेटी कोरोना पाॅजिटिव मिली है. इस मौत के साथ ही सकरा जिले में अभी तक कोरोना वायरस 42 लोगों की जान ले चुका हैं. बिहार में कल 1314 नए कोरोना संक्रमित मरीजों में से मुजफ्फरपुर में ही 125 नए मामले मिले थे.




Leave a Reply