BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ा ऐलान: बिहार विधानसभा चुनाव में RJD का समर्थन करेगी समाजवादी पार्टी, किसी गठबंधन में नहीं होगी शामिल

Bihar Assembly Election 2020: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janta Dal) का समर्थन रहेगी. समाजवादी पार्टी ने ये ऐलान किया है. समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर ये जानकारी साझा करते हुए घोषणा की है.

समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर एक और ऐलान किया है. सपा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह राष्ट्रीय जनता दल से बिना किसी शर्त के समर्थन करेगी और वह किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी. सपा गठबंधन के बाहर से ही राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी.

बता दें कि बिहार में बिधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है. हालाँकि राजनैतिक दलों ने अब तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन बिहार में चुनावी माहौल बन चुका है. जेडीयू-बीजेपी सहित सभी दल किसी न किसी तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.