BIHARBreaking NewsSTATE

मोदी सरकार का एक और तोहफा, अब बिहार के हर गांवों में भी मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा

बिहार पर मेहरबान केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को एक और चुनावी तोहफा दिया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के 45 हजार 945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने वाली सेवाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में तीन 4 लेन समानांतर पुल और चार सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया है। ये सभी शिलान्यास पीएम पैकेज के तहत किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में अक्टूबर-नवम्बर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बिहार में चुनावी काल में प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानि सोमवार को प्रदेश को 14 हजार 258 करोड़ की सौगात दी है। इन्ही सौगात में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क योजना भी शामिल है।  राज्य के सभी गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवा के बारे में पीएमओ ने इसे प्रतिष्ठित परियोजना बताया। पीएमओ के मुताबिक इस योजना के तहत राज्य के सभी 45 हजार 945 गांवों को जोड़ा जाएगा। इससे राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में ‘डिजिटल क्रांति’ आएगी। इस परियोजना का क्रियान्वयन संचार विभाग, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के संयुक्त प्रयासों से किया जाएगा।

पीएमओ ने कहा कि सीएससी के बिहार भर में 34 हजार 821 केंद्र हैं और वह अपने कार्यबल का इस्तेमाल इस परियोजना में करेगा। इस परियोजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों जैसे सरकारी संस्थानों में एक वाई-फाई और पांच मुफ्त कनेक्शन की सुविधा दी जाएगी। इस परियोजना से ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

इसके अलावा मोदी ने बिहार में तीन महासेतु गांधी सेतु, विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल और तीसरा फुलौत में चार लेन पुल का शिलान्यास किया। वहीं चार सड़कों में आरा-मोहनिया, रजौली-बख्तियारपुर, नरेनपुर-पूर्णिया व कन्हौली-रामनगर में बनने वाली सड़क का भी ऑनलान शिलान्यास किया।

पीएम 2926.42 करोड़ की लागत से गांधी सेतु के समानांतर 14.5 किमी चार लेन पुल, 1110.23 करोड़ की लागत से  विक्रमशिला सेतु के समानांतर 4.455 किमी लंबे चार लेन पुल और 1478.40 करोड़ की लागत से फुलौत में 28.93 किमी लंबे चार लेन पुल का पहुंच पथ के साथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। इसके अलावा 2288 करोड़ की लागत से 49 किमी लंबी नरेनपुर-पूर्णिया 4 लेन सड़क, 1149.55 करोड़ की लागत से एनएच 31 के 47.23 किमी लंबी बख्तियारपुर-रजौली खंड का दो पैकेज में 4 लेन चौड़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया।

प्रधानंत्री मोदी ने 1149.55 करोड़ की लागत से एनएच 31 के 47.23 किमी लंबी सड़क बख्तियारपुर-रजौली खंड का तीन पैकेज में 4 लेन तो 913.5 करोड़ की लागत से एनएच 131 जी के पटना रिंग रोड परियोजना में 39 किमी लंबी रामनगर-कन्हौली सड़क का 6 लेन चौड़ीकरण शामिल है। 855.93 करोड़ की लागत से 60.80 किमी लंबी एनएच 30 के परारिया-मोहनिया सड़क का 4 लेन चौड़ीकरण तो 885.41 करोड़ की लागत से एनएच 30 के 54.53 किमी लंबी आरा-परारिया सड़क का 4 लेन चौड़ीकरण होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.