Breaking News

सोनू सूद बोले- अगर सुशांत आज जिंदा होते तो अपने नाम पर हो रहे सर्कस को देख हंसते

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब तक कई लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं। सुशांत को लेकर लोगों की बातें सुनने के बाद और उनके निधन के बाद जो मुद्दे उठाए जा रहे हैं उस पर सोनू सूद ने अपनी बात कही है। सोनू ने कहा कि सुशांत अपने नाम पर चल रहे सर्कस को देखकर हंस रहे होंगे। सोनू ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा, ‘इसकी शुरुआत हुई यह पता लगाने की सुशांत की मौत की वजह क्या थी, लेकिन अब लगता है कि लोग इस मुद्दे से हटकर रोज नए एंगल लेकर आ रहे हैं। सुशांत यह देखते तो उन लोगों पर हंसते जो खुद ही उनके प्रवक्ता बने घूम रहे हैं जबकि सुशांत का परिवार खामोशी से अपने घर पर बैठा है। हर व्यक्ति को पता है कि इसमें आखिर क्या होगा। जो लोग सुशांत से कभी मिले तक नहीं, वे भी सामने आकर उनकी तरफ से बोल रहे हैं।’

सोनू ने आगे सुशांत को लेकर कहा, ‘मैं सुशांत से कई बार मिल चुका हूं। हमने जिम में साथ में वर्कआउट भी किया है। इंडस्ट्री के बाहर से होने के बाद भी उन्होंने यहां काफी कुछ अचीव किया।’

सुशांत की दोस्त का दावा, कृति सेनन को डेट कर रहे थे एक्टर

हाल ही में सुशांत की दोस्त लीजा मलिक ने एक्टर और कृति सेनन के रिलेशन को लेकर बात की है। लीजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह सुशांत से करीब ढाई साल पहले मिली थीं और उस वक्त सुशांत, कृति के साथ थे।

लीजा से पूछा गया कि सुशांत और कृति उन्हें कपल जैसे क्यों लगते थे तो उन्होंने कहा, ‘जब पब्लिक इवेंट या कोई बर्थडे पार्टी हो तो होस्ट हमेशा बिजी रहता है इसलिए जब कृति अपनी पार्टी में गेस्ट लोगों को अटेंड कर रही थीं। मैंने देखा कि सुशांत एकदम खुश थे, डांस कर रहे थे, ड्रिंक ला रहे थे और सबसे बातचीत कर रहे थे। वह बहुत खुश थे और अच्छे होस्ट बनने की कोशिश कर रहे थे। भले ही आप चिल्ला-चिल्लाकर दुनिया को न बताएं कि हम डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन स्पार्क से समझ आ जाता है।’

लीजा ने आगे कहा, ‘हम सभी को पता था कि दोनों साथ हैं, वे जितना भी इससे इनकार करते थे। कृति और सुशांत ने कभी अपने रिलेशनशिप की खबर कन्फर्म नहीं की।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.