नई दिल्ली: ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है. ड्रग्स सप्लायर से पूछताछ के बाद एनसीबी कुछ और लोगों से पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि एनसीबी सारा अली खान (Sara Ali Khan), रकुलप्रीत कौर, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और सिमोन को इसी हफ्ते पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है. ड्रग्स तस्करों से पूछताछ में इनका नाम आया है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने श्रुति मोदी और जया शाह को आज नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया है. सूत्रों के मुताबिक, इनकी जांच पड़ताल के बाद शाम को नए समन जारी किए जा सकते हैं.

पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत मौ’त मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एजेंसी एनसीबी को बड़ी सफलता मिली थी. मुम्बई में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के बाद एनसीबी ने 6 लोगों को पकड़ा था. इन 6 लोगों के सम्बंध बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट से बताए जा रहे हैं.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े इस ड्रग्स मामले में अब तक 16 गि’रफ्तारी हो चुकी है जिनमें अभिनेत्री
रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शॉविक चक्रवर्ती प्रमुख हैं. दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कबूल कर चुके हैं. इस बीच एनसीबी की एक टीम ने लोनावाला में उस हैंगआउट बंगले की तला’शी ली. खबर है कि वहां कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो न’शे के आ’रोप की पुष्टि करते नजर आ रहे हैं.





Comment here