BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कक्षा 9 से 12 तक के स्‍कूल आज से खुले, लेकिन अनुपस्थित हैं बच्चे

कोरोनाकाल में छह महीने बंद रहने के बाद सोमवार से बिहार में कक्षा-9वीं से 12वीं तक के शासकीय एवं निजी स्कूल खुल चुके हैं. स्कूलों में भी नियमित रूप से क्लासेस नहीं लगेंगी, परंतु टीचर नियमित रूप से स्कूलों में उपलब्ध रहेंगे. विद्यार्थी किसी विषय पर शिक्षक से मार्गदर्शन लेने के लिये पालकों की अनुमति से स्कूल में आ सकते हैं.

आपको बता दें कि बिहार में 30 सितंबर तक सभी स्‍कूल और कॉलेज बंद हैं. लेकिन पटना डीएम ने कंटेनमेंट जोन के बाहर कक्षा 9 से 12 तक के स्‍कूल खोलने की अनुमति दे दी है. 21 सितंबर से ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षण संस्थान अपने 50 प्रतिशत शिक्षक और कर्मचारियों को बुला सकते हैं.

वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को गाइडेंस के लिए स्कूल जाने की छूट दी गयी है. दरअसल, क्लास 9- 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों को इसलिए खोला गया है क्योंकि उनकी पढ़ाई ठीक तरह से नहीं हो पा रही थी. ऐसे छात्रों का सिलेबस भी बहुत वास्ट होने के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है.

हालांकि इस बीच बच्चों की उपस्थति नहीं दिखाई दे रही है. अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने की स्थिति में नहीं हैं. क्योंकि स्कूल एक ऐसी जगह है जहां संक्रमण फैलने के पूरे आसार हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.