नई दिल्लीः कंगना रनौत बीते कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस एक के बाद एक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को निशाने पर लेने के बाद अब राजनेताओं के ऊपर हमला बोल रही हैं. पहले महाराष्ट्र सरकार, शिवसेना, संजय राउत और फिर सोनिया गांधी और अब उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. कंगना रनौत ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी के उस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने भारत की तुलना सीरिया से की थी.
ऐसे में कंगना ने अपने मुंबई को पीओके बताने वाले बयान की तुलना राहुल गांधी के भारत को सीरिया बताने वाले बयान से की है. एक्ट्रेस के मुताबिक, जब राहुल गांधी ने भारत को सीरिया कहा तो उन्हें कुछ नहीं कहा गया, लेकिन उनके बयान पर इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया गया. दरअसल, कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में खुद के प्रति असुरक्षा जाहिर करते हुए कहा था कि- ‘मुझे मुंबई असुरक्षित लगने लगी है. मुंबई पीओके जैसी लगने लगी है.’

एक्ट्रेस के इस बयान के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया और उनका मुंबई स्थित ऑफिस ध्वस्त कर दिया गया. अपना मुंबई स्थित ऑफिस बीएमसी द्वारा गिराए जाने पर कंगना ने कहा- ‘मुझे कहा गया कि मेरा मुंह तोड़ देंगे. मुझे गाली दी गई, अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया. मैंने यही कहा था कि मुंबई, मु्ंबई जैसी नहीं पीओके जैसी लग रही है.

उन्होंने कहा कि मेरे बयान का पूरा फायदा उठाया गया. मेरा ऑफिस तोड़ दिया गया. लिंच करने के लिए भीड़ इकट्ठा की गई, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे मुंबई की तुलना पीओके से नहीं सीरिया से करनी चाहिए थी. क्योंकि जब राहलु गांधी ने भारत की तुलना सीरिया से की थी तो उनका घर नहीं तोड़ा गया था.’




Leave a Reply