Breaking NewsDELHI

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की राज्यसभा में उठी मांग

19 सितंबर (भाषा) राज्यसभा में शनिवार को भाजपा के एक सदस्य ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग करते हुए कहा कि करीब 50 साल से की जा रही इस मांग को पूरा करने के लिए सरकार को तत्काल विधेयक लाना चाहिए।

भाजपा के नीरज शेखर ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में भोजपुरी बोलने वालों की संख्या करीब 20 करोड है और विदेशों में करीब 8 करोड लोग भोजपुरी बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि मॉरीशस, सूरीनाम, नेपाल और युगांडा में तो भोजपुरी भाषा बोलने वालों की बहुतायत है। मॉरीशस और नेपाल में इस भाषा को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है।

शेखर ने कहा ”भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में डाले जाने की मांग 1969 से की जा रही है। सरकार को चाहिए कि पिछले करीब 50 साल से चली आ रही इस मांग को पूरा करने के लिए वह तत्काल एक विधेयक लाए।”

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.