भाजपा नेता के नि’धन पर गायघाट में BJP नेताओं ने शोकसभा कर जताया शो’क
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट | प्रखंड के केवटसा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री ठाकुर सत्रुजित सिंह के निधन पर गायघाट पूर्वी मंडल कमेटी ने शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया।। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी। कहा गया कि सत्रुजित सिंह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। शोक सभा में मंडल अध्यक्ष विकाउ यादव , पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार , इशरार अहमद, जय प्रकाश गामी, विजय सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।






Leave a Reply