BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : आलू- प्याज के दामों में हुई वृद्धि से लोग परे’शान

परे’शानी:आलू- प्याज के दामों में हुई वृद्धि से लोग परे’शान

दीपक कुमार ।मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर। इधर हाल के दिनों में आलू – प्याज के दामों में हुई वृद्धि से लोग परे’शान हैं । जबकि व्यवसायी आलू – प्याज का भंडारण कर मालोमाल हो रहे हैं । ऊंचे कीमत पर बिकने के चलते गरीबों के थाली में दाल – रोटी के साथ – साथ आलू का चोखा अब गायब होने लगा है । आलू – प्याज की कीमत बढ़ने के बारे में पूछे जाने पर एक व्यवसायी ने बताया कि डीजल के कीमतों में हुए मूल्य वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्टेशन खर्च और मजदूरी अधिक लगता है। अब क्षेत्रीय किसानों के पास आलू उपलब्ध नहीं है ।

इसके कारण बड़े – बड़े किसानों से कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू लाना पड़ता है । वहीं प्याज के बारे में बताया कि लॉकडाउन को लेकर डिमांड के मुताबिक समान का कम आना बताया। जबकि स्थानीय लोग बताते है कि 16 जुलाई से पूर्व जो आलू 160 से 170 रुपए पसेरी (5 किलोग्राम) बाजार में मिल रहा था। लॉकडाउन के नाम पर 120 से 130 रुपए पसेरी बिकने लगा है। इसी तरह 70 रुपए पसेरी बिकने वाला प्याज आज 160 से 160 रुपए पसेरी बिक रहा है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से आवश्यक सामग्रियों के मूल्यवृद्धि पर रोक लगाने की मांग की है।गायघाट के कुछ जनप्रतिनिधियों ने इस महंगाई के खिलाफ नाराजगी जताई है। गरीब के घरों में सब्जी क्या, चोखा पर भी आफत हो गया है। सरकार के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। लोग महंगाई से तंग आकर आखिर किस पार्टी को वोट करेंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.