Breaking NewsInternational

बड़ी खबर : बिहार से नेपाल जाइये अब ट्रेन से, आज ट्रायल हुआ पूरा

PATNA: भारत और नेपाल के बीच भले ही रिश्तों में तनाव हो, लेकिन इस बीच भारत और नेपाल के बीच ट्रेन चलाने का ट्रायल हो गया. यह ट्रेन मधुबनी जिले के जयनगर से नेपाल के बर्दिवास तक चलेगी. नेपाल जाने वाले भारतीय के लिए भी खुशखबरी है कि वह ट्रेन से नेपाल जा सकते हैं.




ट्रेन का हुआ ट्रायल

आज जयनगर और बर्दिवास के बीच ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया. नए रेलवे ट्रैक पर आज ट्रेन चली. इस ट्रेन में पांच बोगी थी. इसमें कई अधिकारियों ने सफर किया. अधिकारी ट्रेनों के संचालन में आने वाली तकनीकि कमियों को जानने के लिए रवाना हुए. यह ट्रेन आज फिर शाम को लौट कर जयनगर आ जाएगी.

रेलवे के अधिकारी करेंगे तय

जयनगर से बर्दिवास जाने वाली ट्रेन के बीच 9 स्टेशन और 5 हॉल्ट पड़ेगा. 64 किमी की दूरी ट्रेन फिलहाल तय करेगी. यह ट्रेन रेगुलर कब से चलेगी इसके बारे रेलवे के अधिकारी समय तक करेंगे. लेकिन बताया जा रहा है कि नवरात्री के दौरान से परिचालन शुरू हो जाएगा. इसका पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. बताया जा रहा है कि जयनगर- कुर्था भाया जनकपुर रेलखंड पर बिकने वाली रेल टिकट के पैसे नेपाल सरकार की तिजौरी में जाएगी. इसके एवज में भारतीय रेलवे कर्मियों को मासिक वेतन देंगे. बदले में नेपाल एग्रीमेंट के अनुसार भारतीय रेल को राशि पेड करेगा. ट्रेनों के परिचालन के लिए भारतीय रेलवे ने नेपाल के कर्मियों को बकायदा ट्रेनिंग दी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.