BIHARBreaking NewsSTATE

#LIVE : 17 साल का इंतजार खत्म, बिहार को मिला कोसी रेल महासेतू

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का सौगात देने का सिलसिला जारी है. आज फिर पीएम मोदी बिहार में कई योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं. इसमें सबसे खास कोसी रेल महासेतू का है.


17 साल के बाद इंतजार खत्म

2003 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने इसकी आधारशिला रखी थी.जो  अब जाकर एक बार फिर बीजेपी की सरकार ने इससे पूरा किया है. कल से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. जिससे कई इलाके जुड़ जाएंगे.

सुपौल के आम लोग भी बहुत खुश हैं. स्टेशन पर पहुंच कर तैयारी को देखने पहुंच रहे है. लोगों का कहना है 86 सालों के बाद मिथिलांचल दो भागों में विभक्त था कल से एक हो जाएगा. आज का दिन सुपौल के लिए ऐतहासिक है. 19 सितंबर से रोज सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू हो जाएगा. हमलोगों के लिए बहुत ही ऐतहासिक दिन है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.