BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार पर मोदी सरकार मेहरबान, 21 सितंबर से 20 जोड़ी और ट्रेन चलेंगी, 12 बिहार से

पटना. बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार प्रदेश पर मेहरबान नजर आ रही है, यही वजह है कि 21 सितंबर से शुरू हो रही 20 जोड़ी ट्रेनों में 12 जोड़ी सिर्फ बिहार से हैं. चुने हुए रूप पर ही ये बीस जोड़ी क्लोन ट्रेन चलेंगी. ये ट्रेन श्रमिक स्पेशल और स्पेशल ट्रनों से अलग होंगी. वर्तमान में फिलहाल 310 ट्रेन चल रही हैं.

गौरतलब है कि पहले बताया गया था कि सभी विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी की जाएगी और जहां की भी ट्रेन की मांग होगी या वेटिंग लिस्ट होगी वहां एक्चुअल ट्रेन से पहले एक क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी. रेलवे के अनुसार, 21 सितंबर से चलने जा रही ट्रेनों में 19 जोड़ी ट्रेनों का किराया हमसफर एक्सप्रेस के समान लिया जाएगा. सभी ट्रेनों की अग्रिम रिजर्वेशन अवधि 10 दिनों की होगी.

ये है ट्रेनों का शेड्यूल

रेल मंत्रालय के अनुसार ये ट्रेनें बिहार के कुछ जिलों के साथ अन्य स्थानों के लिए भी चलेंगी.ये ट्रेनें सहरसा से नई दिल्ली, नई दिल्ली से सहरसा, राजगीर ने नई दिल्ली, नई दिल्ली से राजगीर, दरभंगा से नई दिल्ली, नई दिल्ली से दरभंगा, मुजफ्फरपुर से दिल्ली, दिल्ली से मुजफ्फरपुर, राजेंद्र नगर से नई दिल्ली, नई दिल्ली से राजेंद्र नगर, कटिहार से दिल्ली, दिल्ली से कटिहार, सिकंदराबाद से दानापुर,दानापुर से सिकंदराबाद,अहमदाबाद से दरभंगा,दरंभगा से अहमदाबाद,बेंगलुरू से दानापुर,दानापुर से बेंगलुरू,सूरत से छपरा,छपरा से सूरत,अहदाबाद से पटना, पटना से अहमदाबाद के लिए चलेंगी.

इसके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर, अमृतसर से न्यूजलपाई गुड़ी, जयनगर से अमृतसर, अमृतसर से जयनगर, वाराणसी से नई दिल्ली, नई दिल्ली से वाराणसी, बलिया से दिल्ली, दिल्ली से बलिया, लखनऊ से नई दिल्ली, नई दिल्ली से लखनऊ, वास्को से निजामुद्दीन, निजामुद्दी से वास्को, यशवंतपुर से निजामुद्दीन, निजामुद्दीन से यशवंतपुर, अहमदाबाद से दिल्ली, दिल्ली से अहमदाबाद, बांद्रा से अमृतसर और अमृतसर से बांद्रा के बीच भी ट्रेनें चलाई गईं हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.