BIHARBreaking NewsSTATE

लोक चेतना दल के द्वारा शुभंकरपुर पंचायत भवन परिसर में चल रहे आमरण अनशन का तीसरा दिन भी जारी

कल दिनांक 17/09/2020 को लोक चेतना दल के द्वारा शुभंकरपुर पंचायत भवन परिसर में चल रहे आमरण अनशन का आज तीसरा दिन भी जारी रहा अनशनकारी चंदा देवी की की तबीयत बिगड़ती जा रही है पेट एवं सिर में दर्द हो रही है जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है ना ही कोई स्वास्थ्य जांच हुआ शुभंकरपुर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से 5 सूत्री मांग को लेकर आमरण अनशन जारी है अनशनकारी चंदा देवी ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन दोषी आवास सहायिका एवं जांच पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं करेगी तब तक मैं अनशन पर बैठी रहूंगी अनशन को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी ने कहा कि जिला प्रशासन पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार करने वाले पदाधिकारी को बचाने में लगी हुई है जो बहुत ही निंदनीय हैं ऐसी परिस्थिति में भ्रष्टाचार कैसे समाप्त होगा सुशासन बाबू की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है अनशन स्थल पर मुख्य रूप से शिव ज्योति देवी डॉ राजेश कुमार साहू आनंद कुमार झा तरुण कुमार धर्मेंद्र कुमार रामानंद भगत इतवारी बाबा चंदा देवी राकेश कुमार साहनी मोहम्मद सजमुल नागेश्वर राय मिथिलेश देवी रामानंद प्रसाद सुनील कुमार वीरेंद्र कुमार यादव विकास कुमार पिंकी देवी पूनम देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भवदीय
चंदा देवी पंचायत सचिव शुभंकरपुर मुजफ्फरपुर लोक चेतना दल।

मैं आनंद कुमार झा जिला महासचिव लोक चेतना दल से हम लोगों का आमरण अनशन शुभंकरपुर पंचायत भवन परिसर में हो रहा है कुछ अपराधी प्रवृति के लोग हम लोगों के अनशन में आकर अभी 25-30 की संख्या में हम लोगों को धमकी दे रहे हैं अनशन समाप्त करो नहीं तो जान से मार देंगे कृपया मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा देने की कृपा करें जिस के संबंध में मैंने आप को आवेदन दे चुका हूं कृपया हम लोगों को जान की सुरक्षा करें अन्यथा कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.