BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : डीएम ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सितंबर महीने को हर साल सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन के द्वारा सितंबर माह के शुरुआत से ही कार्यक्रम किए जा रहे हैं. वहीं, गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस दौरान कार्यक्रम स्थल को विभिन्न प्रकार की रंगोली से सजाया गया था. इस बारे में जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी सितंबर में पोषण माह चलाया जा रहा है. यह अभियान जिले से लेकर हर आंगनवाड़ी केंद्र तक चलाया जा रहा है, जिससे बच्चे कुपोषण का शिकार ना हो.

डीएम ने कहा कि जो बच्चे कुपोषण का शिकार हैं उन बच्चों को कैसे ठीक किया जा इस सके बारे में बताया जाएगा और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह भी मौजूद थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.