BIHARBreaking NewsSTATE

पप्‍पू यादव का बेरोजगारी को ले पक्ष-विपक्ष दोनों पर हम’ला, बोले- ट्विटर पर ट्रेंड चलाने से नहीं मिलता रोजगार

जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने रोजगार के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष दोनों पक्षों को घेरा। सोशल मीडिया पर चल रहे ‘बेरोजगारी दिवस’ (NationlUnemploymentDay) के ट्रेंड पर पप्पू ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से राज्य में इन्हीं लोगों की सरकारें हैं। आज जब चुनाव नजदीक आया तो विपक्ष (Opposition) को बेरोजगारी (Unemployment) याद आ गयी, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि रोजगार भी जमीनी काम से मिलता है। ट्विटर (Twitter) पर हवा-हवाई ट्रेंड चलाने से रोजगार नहीं पैदा होता। उन्‍होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो बिहार के बेटे-बेटियों को रोजगार मुहैय्या करना पहली प्राथमिकता होगी।

सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या पर मजबूर लोग

पप्‍पू यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की देते हुए कहा कि पीएम को बेरोजगार दिवस की बधाई है। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग अब आत्महत्या पर मजबूर हो चले हैं। बिहार के 65 फीसद युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। किसान आर्थिक मुश्किलों की वजह से आत्महत्या की स्थिति में आ गए हैं।

90 फीसद बच्चों को शिक्षा से वंचित कर देगी नयी शिक्षा नीति

नयी शिक्षा नीति के बारे में उन्होंने कहा कि ये हिंदुस्तान के 90 फीसद बच्चों को शिक्षा से वंचित कर देगी। केवट, बढई, नाई, धोबी जैसी अनेक पिछड़ी जातियों के बच्चे ही आज सरकारी स्कूलों में जाते हैं। शिक्षा और दूसरे कई क्षेत्रों में निजीकरण का नुकसान पिछड़े और वंचित वर्गों को सबसे ज्यादा होगा।

हम देंगे साल भर में बेटियों तो दो साल में बेटों को रोजगार

पप्पू यादव ने कहा कि उनकी सरकार आई तो नई शिक्षा नीति को लागू नहीं होने देगी। उन्‍होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो साल भर में बेटियों को और दो साल में बेटों को रोजगार दिलाएंगे। अगर नहीं दिला पाए तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। कहा कि इंटरमीडिएट से स्‍नातकोत्‍तर तक शिक्षा प्राप्त बेटियों को रोजगार दिलाना उनकी पार्टी का पहला कदम होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.