BIHARBreaking NewsSTATE

लालू के कारण गई रघुवंश बाबू की जान, मांझी ने लालू खानदान पर लगाया बड़ा आ’रोप

JEHANABAD :  पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद अब राज्य के सियासी गलियारे में राजनीति शुरू हो गई है. लालू के सबसे करीबी और आरजेडी के कद्दावर नेताओं में से एक रघुवंश बाबू के नि’धन का आ’रोप राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ऊपर ही लगाया जा रहा है. लालू यादव के साथ-साथ उनके बेट तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया जा रहा है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में महागठबंधन से रिश्ता तो’ड़कर एनडीए में जाने वाले जीतन राम मांझी ने यह बड़ा आरोप आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के ऊपर लगाया है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जहानाबद पहुंचे पूयव सीएम जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि रघुवंश बाबू का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है. उनके नि’धन से मैं मर्माहत हूँ. लेकिन इस बात की भारी चिंता है कि ऐसे तपस्वी और समाजसेवी, जो 32 साल तक लगातार लालू के साथ रहा और अंतिम समय में उनके खानदान की ओर से यह कहा गया कि सागर में एक लोटा पानी बाहर ही हो जायेगा तो क्या हो जायेगा. इस बात से उन्हें काफी चो’ट पहुंची होगी.

जीतन राम मांझी ने कहा कि इसी चो’ट से रघुवंश बाबू उभर नहीं सके. इसलिए मैं कहता हूं कि रघुवंश बाबू का नि’धन लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कारण हुआ है. लालू प्रसाद यादव का खानदान ही रघुवंश बाबू की मौ’त का जिम्मेदार है. उनके निधन से मैं काफी दुः’खी हूँ. मैं भगवन से प्राथना करता हूँ कि ईश्वर उनकी आ’त्मा को शांति दें.

उधर दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा कि “प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया ? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूँ। दुः’खी हूँ। बहुत याद आएँगे।”

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि “रघुवंश बाबू की क्रांतिकारी समाजवादी धार राजद के हर कार्यकर्ता के चरित्र में है। उनकी गरीब के प्रति चिंता, नीति, सिद्धांत, कर्म, और जीवनशैली हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी। राजद को अपनी मेहनत और वैचारिक दृष्टिकोण से सिंचने वाले कर्म के धनी महान व्यक्तित्व को सादर नमन।”



महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी ने आगे लिखा कि “राजद के मजबूत स्तम्भ, प्रखर समाजवादी जनक्रांति पुंज हमारे अभिभावक पथ प्रदर्शक आदरणीय श्री रघुवंश बाबू के दुः’खद नि’धन पर मर्माहत हूँ। आप समस्त राजद परिवार के पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्रोत व गरीब की आवाज बने रहे!।आपकी कमी राजद व देश को सदैव खलेगी। आदरणीय रघुवंश बाबू! अभी चंद दिन पहले तो AIIMS में आपसे बात हुई थी। मेरे द्वारा जल्द स्वस्थ होने की बात कहने पर आपने कहा था जल्द बाहर आकर साथ में कड़ा सं’घर्ष करेंगे। पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है।अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.