पिछले काफी वक्त से सेहत से जुड़ी दि’क्कतों का सामना कर रहे गृहमंत्री अमित शाह को एक बार फिर से दिल्ली में एम्स में भर्ती करवाया गया है. उनको दोबारा किस लिए भर्ती कराया गया है कि इस संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार देर रात सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इससे पहले भी वह कोरोना से उबरने के बाद की देखभाल (पोस्ट-कोविड ट्रीटमेंट) के लिए एम्स में भर्ती हुए थे और 31 अगस्त को उन्हें छुट्टी मिली थी. वहीं सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस से उबरने के बाद अमित शाह सांस लेने में समस्या का सामना कर रहे हैं. एम्स के एक सूत्र ने कहा कि यह बेहतर होगा कि कुछ वक्त के लिए अमित शाह अस्पताल में रहें, जहां निगरानी में रखकर उनका इलाज हो सके.

फिलहाल अमित शाह को एम्स में कार्डियो न्यूरो टॉवर में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि 55 वर्षीय शाह ने 2 अगस्त को ट्विटर के माध्यम से देश के बताया था कि वह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया.

करीब दो हफ्ते में अमित शाह ने कोरोना को मात दी और 14 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी. हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही उन की सेहत फिर बि’गड़ गई और उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था. तब उन्हें हल्के बु’खार की शि’कायत थी. जिसके बाद एम्स में उनका इलाज हुआ. करीब 12 दिन के इलाज के बाद उन्हें एम्स से डिस्चार्ज किया गया था.





Comment here