BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : जाति, पार्टी और धर्म की सोच से ऊपर उठकर, विकास के लिए मतदान करें…

जाति, पार्टी और धर्म की सोच से ऊपर उठकर, विकास के लिए मतदान करें

मुजफ्फरपुर, 10 सितंबर. नगर विधान सभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी, प्रवीण पुष्कर ने मुजफ्फरपुर के गोला और गरीब स्थान क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जाति पार्टी और धर्म का वोट में कोई स्थान नहीं होना चाहिए, वोट सिर्फ विकास के लिए करें. उन्होंने कहा कि उनके पास कंपनी – पीपुल पार्टनरशिप से सुनिश्चित विकास का बढ़िया प्लान है जिससे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा, युवाओं को रोजगार, कामगारों को काम, किसानों को उत्पादों की अच्छी कीमत मिलेगी. व्यवसाय और मंडियों का विकास सुनिश्चित किया जाएगा, सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी, व्यापारियों को एकल विंडो समाधान मिलेगा जो प्रत्येक व्यापार केंद्रों में होगा, यानी गोला क्षेत्र का अपना एकल विंडो होगा, सुतापट्टी का अलग, ताकि व्यावसायिक कार्यों में सुविधा हो. प्रवीण पुष्कर ने कहा कि वे अपने मैनेजमेंट के तरीकों से विकास सुनिश्चित करेंगे. विकास के लिए दूरदर्शिता और ईमानदार प्रयासों की जरूरत है, राजनैतिक चालाकियों की नहीं, ऐसा उनका मानना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.