BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में फिर से NDA सरकार, नड्डा ने नीतीश के नेतृत्व पर जताया भरोसा

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी. इसको लेकर कार्यकर्ताओं को दूत बनने की जरूरत है. अगर बिहार के लोग देश की तस्वीर बदल सकते हैं तो बिहार की तस्वीर क्यों नहीं बदल सकता है.

जेपी नड्डा ने कहा कि मैं गांव से आता हूं. मैने देखा है कि गांव में 50 हजार रुपए दिया जाता था तो लोग कहते थे कि देख पैसा दिया है. लेकिन पीएम मोदी ने एक लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया है. नड्डा ने कहा कि आत्म निर्भर को लेकर विधायक और सांसद इस पर ध्यान दें. उत्तर बिहार से 80 प्रतिशत मखाना आता है. उसके मार्केटिंग पैकेजिंग पर फोक्स करने की जरूरत है.

नड्डा ने कहा कि विकास के काम में बाधा डालने के लिए कई लोग रोड़ा बनने लिए लोग आते हैं. लेकिन जन प्रतिनिधि का काम होता है कि इस रोड़ा को हटाकर सीधे सरकार की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाए.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.