Breaking NewsMAHARASHTRA

कंगना का उद्धव सरकार पर ह’मला जारी, बोलीं- ‘अन्याय कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो, जीत हमेशा भक्ति की होती है’

मुंबईः बॉलीवुड की ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों शिवसेना (Shiv Sena) संग अपने पंगे को लेकर सुर्खियों में हैं. पहले सुशांत केस में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) पर सवाल उठाने वाली कंगना रनौत सीधे तौर पर महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को चुनौती देती दिख रही हैं. बीते मंगलवार (9 सितंबर) को बीएमसी ने कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बुल्डोजर चला दिया, लेकिन एक्ट्रेस के हौंसलों में अभी भी कोई कमी नहीं आई है. पहले कंगना रनौत ने बीएमसी की इस कार्रवाई के बाद एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को चुनौती दी थी और अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने एक ट्वीट के जरिए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है.
कंगना रनौत ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह गुजरात के सोमनाथ मंदिर (Kangana Ranaut at Somnath Temple) में पूजा करती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा है- ‘सुप्रभात दोस्तों यह फोटो सोमनाथ टेम्पल की है, सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यों न हो आखिर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव.’



कंगना के इस पोस्ट से जाहिर है कि उन्होंने एक बार फिर नाम लिए बिना ही महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर निशाना साधा है. जिसमें उन्होंने अपने मुंबई स्थित ऑफिस के तो’ड़े जाने की तुलना सोमनाथ मंदिर से की है. इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने इस ओर भी इशारा किया है कि जल्द ही वह अपना ऑफिस दोबारा खड़ा करेंगी.
ये भी पढ़ेंः हिमांशी खुराना का आसिम रियाज से हो गया ब्रेकअप? बोलीं- ‘जानते थे टूटेगा, मगर वादा…’
कंगना के पोस्ट से पता चलता है कि शिवसेना और बीएमसी की कार्रवाई से ना तो उन्हें फर्क पड़ा है और ना ही कभी पड़ेगा. गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में एक्ट्रेस के खिलाफ ड्रग मामले में जांच के आदेश दिए हैं. जिसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक्ट्रेस के एक्स-बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन के एक पुराने इंटरव्यू को आधार बनाया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.