बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) मौ’त मामले में ड्रग्स कनेक्शन के आरोप में गि’रफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को मुंबई के भायखला जेल में रखा गया है. रिया ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) से पूछताछ के दौरान ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम लिया है, जो या तो ड्रग्स लेते हैं या ड्रग पार्टीज करते हैं. इनमें से कुछ नाम बाहर आये है, जिनमें सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) जैसी एक्ट्रेस का नाम शामिल हैं.
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पास बॉलीवुड के 25 बड़े सितारों की लिस्ट है, जो ड्रग्स मामले में शामिल हो सकते हैं. इस लिस्ट में तीन नाम बाहर आये है. एनसीबी के सामने रिया ने जिन लोगों के नाम लिए हैं उनमें से एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और डिजाइनर सिमोन खंबाटा शामिल हैं.
वहीं, इसके बाद साफ हो गया है कि एनसीबी अब इन सभी के खिलाफ पहले सबूत इक्ट्ठा करेगी और फिर उन्हें समन भेजकर पूछताछ करेगी. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सारा अली खान का नाम थाईलैंड की यात्रा में सामने आया था. ऐसा कहा गया था कि सुशांत और सारा अली खान एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि दोनों के बीच किसी वजह से ब्रेकअप हो गया था. जबकि सिमोन का नाम रिया की ड्रग चैट में लिया गया था. वहीं, रकुल प्रीत सिंह का नाम रिया चक्रवर्ती ने NCB को अपने 20 पन्ने के बयान में बताया है.

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी खारिज हो गई है. शुक्रवार को सेशन कोर्ट ने रिया, शौविक समेत सभी 6 आरोपियों की जमानत अर्जी खा’रिज कर दी. अब उन्हें भायखला जेल में ही रहना होगा. उनकी लीगल टीम उन्हें जमानत दिलाने की कोशिश में लगी है. रिया के साथ ही शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार को भी जमानत नहीं मिली है.

एनसीबी ने तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार कर लिया था जो अभी न्यायिक हि’रासत में है. शौविक और सैमुअल मिरांडा को एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिर’फ्तार किया था. वकील सतीश मानशिंदे द्वारा दायर अपनी याचिका में रिया चक्रवर्ती ने कहा कि तीन दिन की पूछताछ के दौरान जब वह एनसीबी के समक्ष पेश हुई तो रिया को स्वीकारोक्ति देने के लिए मजबूर किया गया था. हालांकि अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि रिया चक्रवर्ती ने मादक पदार्थों को खरीदने और उसका पैसा देने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.




Leave a Reply