BIHARBreaking NewsSTATE

चिराग से अमित शाह ने कहा- बंद करें तकरार, 14 सितंबर को बैठकर बात करते हैं

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. लेकिन पार्टियों की तैयारी पिकअप पर है. खासकर एनडीए की तैयारी फूलस्पीड पकड़ चुकी है. बिहार में बीजेपी ने सबसे पहले वर्चुअल रैली कर चुनावी तैयारी का बिगुल फूंका तो जेडीयू ने 7 सितंबर को वर्चुअल महारैली कर यह बता दिया कि स्थिति परिस्थित कुछ भी हो तैयारी मुकम्मल है.

लेकिन एनडीए की तैयारी अभी भी अधूरी है. जेडीयू और लोजपा के  बीच तल्खियां बढ़ती चली जा रही है. लगातार दोनों दलों के बीच वार प्रतिवार का दौर चल रहा है. जो एनडीए के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं बताया जा रहा है. जेडीयू लोजपा को तवज्जों देने को तैयार नहीं है. उधर लोजपा जेडीयू के खिलाफ बिगुल फूंक चुकी है.

दोनों दलों के बीच बढ़ती तल्खियों को कम करने के लिए अब बीजेपी आगे आयी है. बताया जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह ने एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान से इस मुद्दें पर बात की है. दोनों नेताओं के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बाते हुई है.

कहा तो यह भी जा रही है कि 14 सितंबर से पहले अमित शाह और चिराग पासवान के बीच मुलाकात भी हो सकती है. मुलाकात के दौरान जेडीयू और लोजपा के बीच की खाई को पाटने की कोशिश की जाएगी. अमित शाह के हस्ताक्षेप के बाद माना जा रहा है कि सारे गिले शिकवे जल्द ही दूर हो जाएंगे.

सूत्रों की माने तो जेपी नड्डा के बिहार प्रवास के दौरान सीएम नीतीश से मुलाकात होगी. 15 सितंबर तक एनडीए में सीटों पर भी चर्चा हो सकती है. ऐसे में अमित शाह और चिराग की मुलाकात काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.