नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Case) के मामले में NCB द्वारा गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakarborty) के समर्थन में कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) भी उतर आए हैं. उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा कि सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय एक्टर थे, बीजेपी ने सियासी फायदा उठाने के लिए उन्हें बिहारी कलाकार बना दिया. उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि रिया पर न ही हत्या और न ही आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है. बल्कि उन्हें NDPS की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. अधीर रंजन चौधरी ने एक के बाद एक करते हुए पांच ट्वीट किए और सरकार से लेकर जांच एजेंसियों तक पर सवाल उठाए.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां इस तरह से अपने काम कर रही है ताकि सरकार में बैठे सत्ताधीश खुश हो सकें. उन्होंने तंजात्मक लहजे में कहा कि जांच एजेंसिया समुद्र मंथन के बाद अमृत के बजाय दवाई ढूंढ कर लाए हैं. और अभी भी अंधेरे में टटोल रहे हैं कि हत्यारा कौन है. कांग्रेस के सांसद ने कहा कि रिया के पिता सेना के अधिकारी रह चुके हैं और देश की सेवा की है. रिया एक बंगाली ब्राह्मण महिला भी हैं. उन्होंने कहा कि सुशांत को न्याय की व्याख्या, बिहारी के लिए न्याय की व्याख्या नहीं होनी चाहिए.
बकौल अधीर रंजन चौधरी, रिया के पिता को भी अपने बेटी के लिए न्याय मांगने का हक मिलना चाहिए. किसी भी मामले का मीडिया ट्रायल हमारा व्यवसथा के लिए शुभ नहीं है. सभी को न्याय मिले यही हमारे संविधान का सार है. बता दें कि रिया चक्रवर्ती 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं. उनके समर्थन में बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रेटी भी उतरे हैं.



Comment here