BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भर सकेंगे मिथिलांचलवासी, कई अहम प्वाइंट्स को दिया जा रहा फाइनल टच

दरभंगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India) द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) निर्माण काम को अपने ट्विटर हेंडल पर शेयर करने के साथ ही एक बार फिर दरभंगा से उड़ान शुरू होने की कवायद तेज़ होती दिखाई देने लगी है. दरभंगा वायु सेना केंद्र (Darbhanga Air Force Center) में बन रहे इस एयरपोर्ट का काम अपने निर्धारित समय से भले ही लेट चल रहा है, लेकिन चुनावी वर्ष होने के कारण निर्माण काम में एक बार फिर तेज़ी दिखाई दे रही है. एयरपोर्ट के अंदर कई जगहों पर काम जारी है जहा अब भी मजदूर और मशीनों द्वारा काम किया जा रहा है. कई प्वाइंट्स  पर काम पूरा भी हो गया है तो कई को फाइनल टच दिया जा रहा है.


मंत्री संजय झा ने कहा

दरभंगा से उड़ान सेवा के लिए लगातार प्रयासरत रहे बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एयरपोर्ट निर्माण का काम अंतिम चरण में है और जल्द से जल्द काम पूरा होने पर यहां से उड़ान सेवा बहाल हो जायेगी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टर्मिनल बिल्डिंग बन कर तैयार है जबकि रनवे की रीकारपेटिंग और रनवे से टर्मिनल तक के रास्ते का काम बाकी है. इसे पूरा करने में तक़रीबन 45 दिनों का समय और लगेगा. दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान सेवा कब शुरू होगी इस सवाल से बचते हुए उन्होंने कहा कि कब शुरू होगा इसी तारीख बताना संभव नहीं, लेकिन इस वर्ष दरभंगा से उड़ान सेवा जरूर शुरू हो जाएगी.
उड्डयन मंत्री का जताया आभार

25 अक्टूबर से उड़ान सेवा बहाल होने के दावों को खारिज़ करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर बारीकी से सिविल एविएशन और कैबनेट के सेक्रेट्री पूरी तरह निर्माण काम की मोनिटरिंग कर रहे हैं.   उड्यन मंत्री हरदीप सिंह ने  भी खुद दरभंगा एयरपोर्ट आने की इच्छा भी जताई है. उड्डयन मंत्री का धन्यवाद जताते हुए संजय झा ने कहा कि एयरपोर्ट को लेकर लगातार उनके संपर्क में बने हुुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.