Breaking NewsMAHARASHTRA

लगता है कंगना रनौत महाराष्ट्र की अगली सीएम होंगी- राम गोपाल वर्मा ने Bollywood को लेकर किया ऐसा ट्वीट

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के ऑफ‌िस पर बीएमसी (BMC) ने बुधवार को तोड़-फोड़ की है. उनके मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी के कर्मचारियों ने कंगना के ऑफिस के अवैध हिस्‍से पर कार्रवाई शुरू कर दी थी. वहीं कंगना ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए इस मामले पर अपना जवाब दे दिया है. उन्होंने उद्धव ठाकरे का घमंड टूटने की बात कही है. वहीं अब जाने-माने फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Vara) ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कंगना को महाराष्ट्र (Maharashtra) की अगली सीएम (CM) बताकर बॉलीवुड (Bollywood) पर तंज कसा है.

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘लगता है कि कंगना महाराष्ट्र की अलगी सीएम होंगी और जब ये होगा ऐसे में BOLLYWOODIANS को TIMBEKTOO में शिफ्ट होना पड़ेगा’.

राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट पर उन्हें ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, किसी ने उनकी बात का समर्थन किया तो किसी ने निगेटिव कमेंट भी किया है. जहां एक तरफ कंगना के मामले में बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं कंगना को कई सेलेब्रिटीज का सपोर्ट भी मिल रहा है.

बता दें कि कंगना मुंबई पहुंच चुकी हैं और अपने ऑफिस की टूटी हुई बिल्डिंग के कई वीडियोज के साथ-साथ एक वीडियो में अपना बयान भी जारी किया है. इस बयान में उन्होंने कहा- ‘उद्धव ठाकरे, तुझे क्‍या लगता है क‍ि तूने मूवी माफिया के साथ म‍िलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला ल‍िया है. आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा… ये वक्‍त का पहिया है. याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.