Breaking NewsMAHARASHTRA

अर्नब गोस्वामी पर महाराष्ट्र विधानसभा करेगी कार्रवाही

मुंबई। रिपब्लिक टीवी के चीफ एडिटर अर्नब गोस्वामी की मु”श्किलें बढ़ सकती हैं। अर्नब के खि’लाफ का’र्रवाही के लिए शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने अर्नब गोस्वामी के ख़ि’लाफ़ आज विधानसभा में प्रस्ताव रखा।

ये प्रस्ताव रखने के बाद विधानसभा में थोड़ी देर हंगामा हुआ और आधे घंटे के लिए विधानसभा की कार्रवाही रोकनी पड़ी। अंततः विधानसभा ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अर्नब गोस्वामी के ख़िलाफ़ सदन जल्द ही कार्रवाई शुरू कर सकता है।


प्रताप सरनाइक ने अर्नब गोस्वामी के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त का’र्रवाई की मांग करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार के ख़िलाफ़ अर्नब गोस्वामी ने जिस भाषा का प्रयोग किया है, उसकी मैं निंदा करता हूं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर उद्धव ठाकरे और शरद पवार, दोनों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास हुआ है। “

वहीँ महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि “अगर कोई पत्रकार के ख़िलाफ़ कुछ बात करे या फिर उन्हें हाथ लगाए तो इस विधानसभा में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक्ट बनाया गया था, लेकिन कोई पत्रकार ही किसी जन प्रतिनिधि के बारे में कुछ कहे तो उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं।”

उन्होंने कहा कि अगर किसी ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ गैर-ज़िम्मेदार भाषा का इस्तेमाल किया तो उस पर कार्रवाई होती है तो फिर मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ गैर-ज़िम्मेदारी भरे बयान पर कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए?

इस मामले में भी होगी जांच:

महाराष्ट्र विधानसभा में गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि अन्वय नाइक मामले में अर्नब गोस्वामी की जांच होगी। अन्वय नाइक एक मराठी इंटीरियर डिज़ानइर थे, जिन्होंने मई 2018 में आत्मह’त्या कर ली थी।

आत्मह’त्या करने से पहले लिखे अपने ख़त में उन्होंने आरोप लगाया था कि अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक नेटवर्क के स्टूडियो का इंटीरियर डिज़ाइन कराने के बाद भुगतान नहीं किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.